भीनमाल निकटवर्ती जाविया गांव में मुख्य मार्ग पर पेड़ गिरने के बाद गांव का जसवंतपुरा मुख्यालय से संपर्क कट गया है।

ललित होंडा बौद्धिक भारत भीनमाल

बिपरजॉय तूफान गुजरात के बाद राजस्थान में असर दिखा रहा है। शनिवार को तेज हवा के साथ बारिश होने से कई जगह पर पेड़ गिर गए। निकटवर्ती जाविया गांव में मुख्य मार्ग पर पेड़ गिरने के बाद गांव का जसवंतपुरा मुख्यालय से संपर्क कट गया है। ग्रामीण समुंदर सिंह ने बताया कि तूफान के बाद आज सवेरे तेज हवा के साथ बारिश होने से गांव के मुख्य मार्ग पर स्थित पुराना पेड़ गिर जाने के बाद जसवंतपुरा जाने वाला मुख्य मार्ग ब्लॉक हो गया है। बंद होने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम एवं ग्राम पंचायत दांतालावास में दे दी है। ग्रामीणों को उपखंड मुख्यालय जाने के लिए अन्य कोई रास्ता नहीं होने के कारण जसवंतपुरा मुख्यालय से संपर्क कट गया है।

Comments (0)
Add Comment