किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति का हुआ आयोजन।

किसानों को अपने हक दे, अन्यथा होगा उग्र आंदोलन – जिलाध्यक्ष धुखांराम राजपुरोहित।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली सहित मौजूद रहे कई नेता।

ललित होंडा बौद्धिक भारत भीनमाल

भारतीय जनता किसान मोर्चा की एक दिवसीय जिला कार्यसमिति बैठक मंगलवार को भीनमाल शहर में आयोजित हुई जिसमें किसान हितों के मुद्दों पर चर्च कर सरकार को घेरने की योजना बनी। कार्यसमिति बैठक में उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह राव बोरली ने कार्यक्रम के प्रारम्भ में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि राजस्थान का किसान दयनीय स्थिति में हैं। राजस्थान सरकार की कूटनीति और राजनैतिक द्वेष के कारण केन्द्र सरकार की लाभकारी योजनाओं से वंचित रखा जा रहा है और राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित के लिए कोई प्रयास नही किया जा रहा। भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धुखांराम राजपुरोहित ने बताया कि राजस्थान सरकार किसानों के साथ छल कर रही हैं। एक तरफ महंगाई राहत शिविर लगाकर वे जनता को राहत देने की बात कर रही हैं वहीं, अर्थव्यवस्था का आधार कहे जाने वाले किसान वर्ग को लूट रही हैं। उन्होंने अपने वक्तव्य में बताया कि अगर राजस्थान की सरकार किसानों का शोषण करेगी तो जिलेभर में उग्र आंदोलन कर, सरकार के षड्यंत्र को जनता के सामने रखकर, जिले के सभी उपखंडों पर ज्ञापन दिया जाएगा। उन्होंने किसानों के लिए निम्न मांगों को पूर्ण करने की मांग की हैं – मौसम परिवर्तन के कारण जिले भर में आंधी और बारिश हुई, जिसमें क्षतिग्रस्त हुए बिजली के पोल और ट्रांसफॉर्मर को बदलकर बिजली व्यवस्था सुचारू करना। सरकार द्वारा किसानों को 7 घंटे बिजली आपूर्ति का अस्वासन दिया गया था लेकिन वर्तमान में मात्र 2 घंटे बिजली देकर, किसानों के अधिकारों का हनन किया जा रहा हैं। बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा किसानों के ट्रांसफॉर्मर, पोल अथवा अन्य आवश्यक वस्तुओं हेतु भ्र्ष्टाचार के रूप में अवैध वसूली की जाती हैं। इसके लिए जांच कर आरोपियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाए। किसानों को केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित बीमा राशि के अनुसार शत प्रतिशत बीमा राशि उपलब्ध करवे। सांचोर क्षेत्र के किसानों के लिए वरदान साबित हुई नर्मदा परियोजना सरकारी सुस्ती और ढिलाई के कारण अवस्थित पड़ी हुई हूँ। किसान वर्ग के साथ अन्याय कर रही राजस्थान सरकार की अनियमितता के कारण पानी व्यर्थ बहाया जाता हैं, जीका सुधार कर, पानी उपलब्ध करें। जवाई पुर्नभरण के की मांग को लेकर राजस्थान सरकार से स्थानीय जनता द्वारा भारी मांग की जाने के उपरांत भी कार्यवाही नहीं करना, सरकार के सुस्त रवैये को दर्शाता है कि जनता में हितों के लिए चुनी सरकार स्वार्थ में डूब चुकी है। उन्होंने अपनी मांगों को मनवाने के लिए अल्टीमेटम देकर राजस्थान सरकार को उग्र आंदोलन की चेतावनी प्रकट की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धुखांराम राजपुरोहित भाजपा जिला महामंत्री नाथूसिंह तिखी भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मोहब्बतसिंह गुंदाऊ परमवीरसिंह भाटी पहाडसिंह राव बोरली भाजपा किसान मोर्चा जिला मंत्री सवाईसिंह साकरना भगवानाराम बिश्नोई भाजपा युवा नेता नरिगाराम पटेल भीनमाल विस्तारक देवीलाल सुथार किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष वसनराम पुरोहित उगमसिंह कोलर नारायणसिंह भादाराम देवासी समुंदरसिंह सिवणा सुरैश वोरा सहित किसान मोर्चा पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments (0)
Add Comment