संवादाता:अशोककुमार चंदेल बौद्धिक भारत अहमदाबाद
आज दिनांक 11/2/ 2023 शनिवार चौमुखा महादेव मंदिर जलचक्की कांकरोली परिषर में श्री जन चेतना सेवा संस्थान (जिला खटीक समाज) राजसमंद प्रबंध कार्यकारिणी की विशेष बैठक रखी गई जिसमें संस्था के विस्तार एवं अन्य निम्न बिन्दुओ पर चर्चा विचारणा कर सर्व समेति से निर्णय लिए गए जो कि निम्न प्रकार है
- आमेट सामूहिक विवाह के बाद श्री जन चेतना सेवा संस्थान के आय व वय का संस्थागत ब्यूरो देना
- जिला युवा अध्यक्ष श्री मान पिरु खींची के द्वारा युवा कार्यकारिणी का विस्तार करना व अन्य के संबन्ध में
- श्री जन चेतना सेवा संस्था (खटीक समाज राजसमन्द) से दिए गए इस्तीफे को स्वीकार करने के संबंध में
- श्री जन चेतना सेवा संस्थान कार्यकारिणी का विस्तार करने एवं नवीन पदों पर मनोनीत करने के संबंध में
- श्री जन चेतना सेवा संस्थान (खटीक समाज राजसमन्द) जिले के सभी तहसील मुख्यालय एवं ब्लॉकों पर सामाजिक उत्थान हेतु सामुदायिक भवन एवं बालिका छात्रावास हेतु भूमि आवंटन के कार्य करने के सम्बंध में
- संस्थागत बैंक में खाता खुलवाने 80G की छूट व पैन कार्ड बनवाने के संबंध मे
- संस्था में लगातार अनुपस्थिति रहने पर उचित कार्यवाही करना के संबन्ध में
- पूर्व खनिज मंत्री नानालाल जी वीरवाल (खटीक )कुरज तहसील रेलमगरा के नाम पर राजसमन्द में राजकीय विद्यालय का नामांकन करवाने संबन्ध में
- संस्थागत रसीद बुक बनाना व नविन सदस्यों को जोड़ने के संबन्ध में
प्रस्ताव संख्या 1 . श्री जनचेतना सेवा संस्थान राजसमन्द(खटीक समाज जिला राजसमन्द) के कोषाध्यक्ष श्रीमान छगन लाल जी चंदेल चलचक्की द्वारा संस्थागत खर्च का ब्यौरा रखा गया जिसमें उन्होंने बताया कि संस्था के गठन के बाद में संस्थागत पूंजी ₹35500 थी जो कि वर्तमान समय मे भी 35500 रुपये शेष पूंजी है आमेट सामूहिक विवाह में संस्थागत खर्च 26500 खर्च हुए जो कि संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा वहन किया गया है आमेट सामूहिक विवाह के समस्त आय व वय का ब्यौरा दिनांक 24 /4/22 रामेश्वर महादेव मंदिर परिसर राजसमन्द एवं आमेट शनिमहाराज मंदिर आमेट परिसर में बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार आमेट में गठित की गई सामूहिक विवाह समिति द्वारा आमेट (हाताई) से सार्वजनिक किया जाएगा आमेट सामूहिक विवाह समिति के अध्यक्ष श्रीमान गणेश बोलीवाल एवं अन्य सदस्यों द्वारा समाजजनों के सामने सार्वजनिक किया जाएगा श्री जनचेतना सेवा संस्थान जिला राजसमन्द द्वारा आमेट आयोजित सामूहिक विवाह एवं प्रतिभावान छात्र छात्राओं के समाहरोह में किसी भी समाज बन्धु से संस्थागत रसीद बुक से व अन्य किसी भी प्रकार से राशि नगद चेक या अन्य किसी प्रकार से नही ली गई। आमेट सामूहिक विवाह के दौरान जिलाध्यक्ष भेरूलाल विरवाल द्वारा की गई 101 जोड़े का सामूहिक के सम्बंध में उनके द्वारा बहुत जल्दी रूपरेखा तैयार कर प्रबंध कार्यकारणी एवं समाज बंधुओं को सूचित किया जाएगा कोषाध्यक्ष श्रीमान छगनलाल चंदेल द्वारा प्रस्तुत संस्थागत आय व वय ब्यौरों को स्वीकार कर प्रस्ताव पारित किया गया
प्रस्ताव संख्या 2. जिला युवा अध्यक्ष श्रीमान पीरुलाल खींची राजनगर द्वारा जिला युवा कार्यकारिणी का विस्तार व जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता कराने के लिए प्रस्ताव को सर्व सहमति से स्वीकार कर अनुमति प्रदान की गई। तथा इस आयोजन के लिए समस्त आय व वय के लिए जिला युवा अध्यक्ष व जिला युवा कार्यकारणी जिमेदार रहेगी कार्यक्रम के आयोजन के 7 दिन बाद समस्य आय व वय का ब्यौरा जिला कार्यकारणी के समक्ष प्रस्तुत करना होगा।
प्रस्ताव संख्यस 3. संस्था के महामंत्री पद से श्रीमान कमलेश मदनलाल सुहल निवासी धनियागढ़ व सह कोषाध्यक्ष पद लक्ष्मण / सोहन बोलीवाल निवासी आमेट द्वारा स्वेच्छिक व सार्वजनिक रूप से अपना इस्तीफा दिया गया जिसे बड़े दुखी एवं भारी मन से दोनों का इस्तीफा सर्व सहमति से स्वीकार किया गया।
प्रस्ताव संख्या 4. संस्था की प्रबंध कार्यकारणी एवं उपस्थित सदस्य द्वारा सर्व सहमति से खाली हुए दोनों पदों पर महामंत्री पद पर श्री मान चुन्नीलाल/गोकल जी बोलीवाल आमेट एवं सह कोषाध्यक्ष किशनलाल/ देवीलाल सुहिल भीम को नियुक्त किया गया। इसी प्रकार कार्यकारणी का विस्तार एवं पद परिवर्तन किए गया जिसमें श्री जन चेतना सेवा संस्था राजसमन्द सरंक्षक पद पर किशनलाल दायमा मुखर्जी चोराया कांकरोली, जमना प्रसाद लासानी, शंकरलाल पहाड़िया मोही, कन्हैयालाल खींची पीपरड़ा एवं संघटन मंत्री पद पर मुकेशचन्द्र सुहील धनेरिया, प्रचार प्रसार मंत्री विनोद चावला कुंवारिया , शिक्षा प्रकोष्ठ प्रभारी के पद पर मांगीलाल काकरवा व जिला युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर दीपक पहाड़िया राजनगर को सर्व सहमति से नियुक्त ( मनोनीत)किया गया।
प्रस्ताव संख्या 5. जिला कार्यकारणी द्वारा समुदाहिक भवन बालिका छात्रावास हेतु भूमि आवंटन के लिए के सम्बंधित विभागों को पत्र प्रेषित कर आवंटन की मांग हेतु सर्व सहमति प्रस्ताव पारित किया गया
प्रस्ताव संख्या 6. राष्ट्रीकृत बैंक में संस्था के नाम से बैंक खाता खुलवाने 80 G की छूट का प्रणाम पत्र एवं पेन कार्ड बनाने के सम्बन्ध में संस्था के विधान अनुसार सर्व सहमति से प्रस्ताव पारित किया गया
प्रस्ताव संख्या 7.संस्था में लगातार सूचना देने के बावजूत भी अनावश्यक रूप से बहाने बाज़ी कर संस्था की मीटिंग व संस्थागत कार्य मे लगातार अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों एवं सदस्यों के दो से तीन बार अनुपस्थित रहने पर उनके पद स्वतः ही निरस्त समझे जाएंगे मानवी पहलुओ के आधार पर छूट प्रदान की जाएगी उक्त प्रस्ताव को सर्व सहमति से संस्था के बायलॉज में जोड़ा गया
प्रस्ताव संख्या 8. पूर्व खनिज मंत्री नानालाल जी विरवाल (खटीक )कुरज तहसील रेलमगरा जिला राजसमन्द के नाम पर राजकीय विद्यालय का नामांकरण करवाने के सम्बंध में राजस्थान सरकार जयपुर को प्रेषित करने हेतु उक्त प्रस्ताव को सर्व सहमति से पारित किया गया
प्रस्ताव संख्या 9. 80 G का बैंक में खाता खुला ने के बाद रसीद बुक छपाई जाएगी व व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। उक्त प्रस्ताव को सर्व सहमति से पारित किया गया
इस दौरान श्री जन चेतना सेवा संस्थान राजसमन्द के मुख्य सरंक्षक श्रीमान रमेश चौहान सरदारगढ़, उपाध्यक्ष नेमीचंद बड़गोता भीम, कार्यकारी अध्यक्ष रमेश चंदेल केलवा, महामंत्री प्यारचन्द खींची राजनगर,सह सचिव किशन लाल लंबोडी कोषाध्यक्ष छगनलाल चंदेल चलचक्की, शंकरलाल पहाड़िया मोही, जिला युवा अध्यक्ष पिरु खींची, दीपक पहाड़िया राजनगर, तरुण खींची, देवनारायण खटीक, मांगीलाल पहाड़िया एवं अन्य पदाधिकारि व समाज बन्धु उपस्थित रहे थे।