शासन के निर्देशानुसार हर शासकीय कार्यालय में मनाया गया गणतंत्र दिवस।

भीम प्रकाश बौद्ध बौद्धिक भारत हिंदी समाचार

बङवानी -बड़वानी जिले के समस्त शासकीय संस्थाओं में शासन के निर्देश अनुसार मनाया गया गणतंत्र दिवस इसी के परिपेक्ष में ग्राम पंचायत चौकी के शासकीय संस्थाएं जैसे ग्राम पंचायत एव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चौकी तथा आदिवासी बालिका छात्रावास में संयुक्त रूप से गणतंत्र दिवस मनाया गया जिसमें बच्चों द्वारा अनेक प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की साथ ही साथ इस कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत के सरपंच साहब मिश्रीलाल ठाकुर ने झंडा वंदन किया, इस कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत की सहायक सचिव जितेंद्र बोध एव शासकीय स्कूलों के संस्था प्रमुख प्रभारी प्राचार्य मुकेश बघेल, तिखाराम सोलंकी ,रजनी परियाड, सायजा अलावे जितेंद्र राठौड़ आदि शिक्षक तथा हजारों की संख्या में विद्यार्थी और ग्रामीण जन उपस्थित थे ।

Comments (0)
Add Comment