यातायात थाना बड़वानी ने यातायात के नियमों कि जानकारी देकर किया जागरुक।

रामलाल सोलंकी बौद्धिक भारत समाचार बडवानी

प्रदेश में बढ़ती हुई सड़क दुर्घटना एवं इनसे होने वाली मृत्यु दर को कम करने के लिए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में पूरे जिले भर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्ती से कार्यवाही की जा रही है। जिससे जनता में यातायात नियमों का पालन कराया जाकर दुर्घटनाओ में असमय होने वाली मृत्यु दर को कम किया जा सके। यातायात पुलिस द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं जैस बिना हेलमेट पहनकर गाड़ी चलाना, प्रेशर हॉर्न , बिना सीट बेल्ट के गाड़ी चलाना, काली फिल्म होना, चलाना आदि धाराओं में भी कार्यवाही की जा रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में यातायात पुलिस द्वारा दिनांक 24/01/2023 को वाहन चेकिंग के दौरान ऐसे वाहन जो ट्रैफिक का नियम पालन करते नहीं पाएगा उन पर मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत कारवाही कर बिना हेलमेट के 36, बिना सीट बेल्ट 02, प्रेशर हॉर्न 02, काली फिल्म 01, बनाए जाकर कुल समन शुल्क 11500/- रुपए वसूला गया। साथ ही साथ थाना प्रभारी यातायात ने जागृति स्कूल हायर सेकेंडरी स्कूल तलवाड़ा डेब में जाकर 500 से अधिक स्कूल के बच्चों को यातायात के नियमों के बारे में जागरूक किया बच्चों के साथ- साथ स्कूल के प्रिंसिपल एवं अन्य स्टाफ ने भी ट्राफिक के नियमों के बारे में जानकारी हासिल की। बच्चों ने भी यातायात थाना प्रभारी की बातों को ध्यान से सुना और प्रण लिया कि वह यातायात नियमों का पालन करेंगे । पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन कर्ताओं के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

Comments (0)
Add Comment