मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले मे भाजपा की शानदार जीत सेंधवा नगर निकाय के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बंपर जीत हासिल की।

मोहन कुमार बौद्धिक भारत समाचार बड़वानी

मध्यप्रदेश में नगर निकाय चुनाव में बड़वानी जिले में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की वही सेंधवा नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बंपर जीत हासिल की है 24 वार्डों में से 19 वार्डों में भारतीय जनता पार्टी ने अपना कब्जा जमाया वही कांग्रेस 4 वार्डों में जीत हासिल कर पाई। मध्य प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़वानी जिले में भाजपा की बंपर जीत पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। भारतीय जनता पार्टी के सभी पार्षद अपने अपने क्षेत्र में मतदाताओं का आभार व्यक्त करने के लिए नगर भ्रमण के लिए निकल पड़े। वही मतदाता भी अपने-अपने पार्षदों का स्वागत फूलों एवं भारत माता की जय वंदे मातरम के नारे लगाकर पार्षदों का स्वागत किया।

Comments (0)
Add Comment