मोहन कुमार बौद्धिक भारत समाचार
मुंबई आगरा हाईवे पर जुलवानिया के समीप निहाली फाटे पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारी जिससे बाइक सवार शांतिलाल पिता पातलिया निवासी ग्राम निहाली की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक शांतिलाल पातलिया सुबह करीब 6:00 बजे दूध लेने के लिए जुलवानिया की ओर जा रहा था पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे शांतिलाल की मौके पर ही मौत हो गई। हाईवे पर एप्रोच रोड नहीं होने से यह हादसा हुआ ऐसा ग्रामीण जन बता रहे हैं। जुलवानिया की तरफ जाते समय करीब 500 मीटर आगे रांग साइड जाना पड़ता है इसी चक्कर में इंदौर की ओर जाने वाले वाहन रोड पर ढलान होने से तेज गति से आते हैं जिससे हमेशा हादसे हादसे का अंदेशा बना रहता है। दुर्घटना स्थल पर ग्रामीण जन नहीं उठा रहे हैं शव पुलिस के मनाने पर भी नहीं माने और हाईवे निर्माण प्रबंधन को घटनास्थल पर बुलाने की बात पर अड़े रहे। ग्रामीणों का कहना है कि एनएचआई को पूर्व में एप्रोच रोड बनाने के लिए आवेदन भी दिया था। वही राजपुर एसडीएम श्री वीर सिंह चौहान भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने एनएचआई डायरेक्टर मनीष ससाठी से फोन पर चर्चा की उन्होंने एप्रोच रोड बनाने का आश्वासन दिया।