कुक्षी मे जल जीवन मिशन योजना के अन्तर्गत ग्राम पंचायत स्तरीय हितधारको के प्रशिक्षण का हुआ आयोजन।

रामलाल सोलंकी बौद्धिक भारत समाचार

जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तरीय हित धारकों के प्रशिक्षण (KRC L-3) का आज दिनांक 18 जनवरी 2023 को लोक स्वस्थ्य यंत्रिकी विभाग के मार्ग दर्शन मे प्रारंभ हुआ ग्राम नल जल योजना का संचालन प्रबंधन रख रखाव जल गुणवत्ता प्रबंधन, तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम कुक्षी नगर के वृदावन गार्डन में कार्ड संस्था द्वारा आयोजित किया गया, प्रशिक्षण कार्यक्रम में धार जिले कुक्षी, डही ओर निसरपुर विकासखंड के 10 ग्रामों के ग्राम जल एवं स्वच्छता तदर्थ समिति के सदस्यो, पंचायत सदस्य, महिला बचत समूह के सदस्यों ने भाग लिया, प्रशिक्षण कार्यक्रम संस्था के जिला समन्वयक श्री मनोज मिश्रा जी, रुपक त्रिवेदी, सुरेश वासे, श्वेता सोनोने एव शीतल शिवेले ने प्रशिक्षण के विषयो पर विस्तार से प्रकाश डाला साथ ही पी एच ई डी विभाग धार खंड सरदारपुर के जिला समन्वयक श्रीमती अनिता खपेड एवं विकास खंड समन्वयक ने कार्यक्रम मे भाग लिया, एवं उपस्थित रहे। प्रशिक्षण मे प्रतिभागियों को जल जीवन मिशन के उद्देश्य कार्य, ग्राम नल जल योजना की कार्य योजना तैयार करना, योजना के घटक योजना की चुनौतियां, पेयजल गुणवत्ता परीक्षण कार्य, पेयजल स्त्रोतों का दीर्घकालीन स्थायीत्व के लिए भू जल संवर्धन कार्य, सतही जल संवर्धन कार्य, वर्षा जल संरक्षण कार्य, नल जल योजना का प्रबंधन संचालन रख रखाव करने के लिए ग्राम जल एंव स्वच्छता तदर्थ समिति का गठन करना, समिति के कर्तव्य दायित्व जिम्मेदारी जवाबदारी पर मार्ग दर्शन दिया गया है। ग्राम नल जल योजना की कार्य योजना बनाने में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित कैसे किया जाना चाहिए, ओर समुदाय की जिम्मेदारी क्या रहेगी। नल जल योजना का प्रबंधन करने के लिए समिति द्वारा वार्षिक वित्तीय बजट तैयार करना आदि विषयो पर अवगत कराया जावेगा ।

Comments (0)
Add Comment