रामलाल सोलंकी बौद्धिक भारत समाचार
थाना सेंधवा शहर पुलिस द्वारा आगामी नगर पालिका चुनाव को देखते हुए कस्बा सेंधवा शहर में नाईट काम्बिंग गश्त कर गुण्डे, निगरानी, जिला बदर बदमाशो को चैक कर आबकारी एक्ट के दो प्रकरण किये पंजीबद्ध, तीन वारंटी को किया गिरफ्तार
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बड़वानी द्वारा बड़वानी जिले में और सेंधवा में नगर पालिका चुनाव प्रस्तावित होने से गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश, जिला बदर बदमाशो पर प्रभावी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया हैं । श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आर.डी.प्रजापति एवं एसडीओपी महोदय श्री कमलसिंह चौहान के मार्गदर्शन में शहर थाना प्रभारी राजेश यादव द्वारा नगर पालिका चुनाव को देखते हुए अपनी टीम के साथ नाईट कॉम्बिंग गश्त की गई , काम्बिंग गश्त के दौरान गुण्डे, निगरानी बदमाशो को चैक किया गया साथ ही कस्बा सेंधवा के 04 जिला बदर बदमाशो को भी चैक किया गया जो दो बदमाश महाराष्ट्र में होना पाये गये तथा अन्य दो बदमाश इंदौर जिले की सीमा में जाकर रहना पाये गये तथा काम्बिंग गश्त के दौरान अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए धारा 34(1) आबकारी एक्ट के दो अलग – अलग प्रकरण बनाये । साथ ही 3 गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।काम्बिंग गश्त एवं गुण्डा , निगरानी बदमाश चेकिंग, जिला बदर चेकिंग व अवैध शराब के विरुद्ध थाना सेंधवा शहर की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी । टीम मे शामीलः- निरीक्षक राजेश यादव, उनि आर.सी. सोलंकी, उनि छगनसिंह चौहान,उनि राजेन्द्र सोलंकी, सउनि लोकेश पाटील, सउनि अजीज शेख, सउनि कमलेश सावनेर, प्र.आर. 280 अनारसिंह चौहान, प्र.आर. 312 विजय झिले, प्र.आर. 215 भगवान, आर. 584 रविन्द्र, आर. 69 रेवाराम, आर. 255 लालसिंह, आर. 591 निरज डांगरे, आर. 556 सतीश, सैनिक 23 कलमसिंह एवं समस्त थाना स्टाफ उपस्थित रहा।