लेडीज क्लब सोसाइटी, जेकेपुरम द्वारा कोरोना जागरूकता के लिए रैली का आयोजन

अशोककुमार चंदेल बौद्धिक भारत अहमदाबाद

जानकारी के अनुसार, निकटवर्ती जेकेपुरम में लेडीज क्लब सोसाइटी द्वारा कोरोना जागरूकता के लिए लक्ष्मीपत सिंघानिया स्कूल के छात्र छात्राओं के सहयोग से कॉलोनी में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, रैली को लेडीज क्लब अध्यक्षा श्रीमती राशी सक्सेना ने हरी झंडी देकर रवाना किया जो पूरी कॉलोनी में कोरोनो को हराना है टीकाकरण करवाना है के नारे लगाते हुए ऑफिसर्स क्लब में समाप्त हुई, इस अवसर पर जेके पुरम डिस्पेंसरी के डॉक्टर वी के गौड़ एवं मेडिकल टीम, प्रिंसिपल अनिल शर्मा, सुरक्षा विभाग हेड विनीत त्रिपाठी, रामस्वरूप, वेलफेयर ऑफिसर प्रतीक सुमन , अन्नू लोढ़ा, समाजसेवी राकेश चंदेल, वीरेंद्र सिंह राठौड़, गोविंद कुमार आदि उपस्थित रहे।

Comments (0)
Add Comment