बनासकांठा के मोराल अनुपम पाठशाला के शिक्षक को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बालरक्षक प्रतिष्ठान द्वारा नेशनल लेवल एजुकेशन कॉन्फरनस – 2022 आयोजित 19 और 20 मई दो दिवसीय श्री जयराम विद्यापीठ में कार्यक्रम हुआ।दो दिन चलने वाली इस कॉन्फरनस में पूरे भारत मैसे विभिन्न 17 राज्यो के 135 शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में इनोवेशन के लिए राष्ट्रीय नवाचारी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम में हरियाणा के शिक्षा मंत्री चौ.कंवरपाल जी और हरियाणा के खेल मंत्री सरदार संदीपसिंह जी मुख्यातिथि तौर पर इस अवार्ड फंक्शन में शामिल हुए।उनके साथ करनाल जिले के मौलिक शिक्षा अधिकारी श्री रोहतास वर्मा और कुरुक्षत्र के शिक्षा अधिकारी श्री अरुण आश्री जी अतिथि के रूप में शिरकत की।
इस अवार्ड में गुजरात के 37 शिक्षको को सम्मानित किया गया।जिसमे बनासकांठा जिले के लाखणी तहसील के मोराल अनुपम पाठशाला के इनोवेटिव शिक्षक श्री सुखदेवराम जोशी राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक पुरस्कार से नवाजा गया।बालरक्षक प्रतिष्ठान एक ऐसा माध्यम है जो पूरे भारत में जिन शिक्षको ने शिक्षा क्षेत्र में कुछ नया इनोवेशन किया हो उसको ध्यान में रखकर ये अवार्ड दिया जाता है।सुखदेवराम जोशी को शाल,मोमेंटो,शील्ड और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।सुखदेवराम ने ये अवार्ड पाकर अपने गांव,परिवार,समाज और स्कूल का नाम रोशन किया।

Comments (0)
Add Comment