केन्द्रीय विद्यालय सीमा सुरक्षा बल दांतीवाड़ा में 73वें गणतंत्र दिवस का धूमधाम से आयोजन

शिक्षाविद श्री भीखालाल व्यास ने किया ध्वजारोहण

कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत संपन्न हुआ समारोह

केन्द्रीय विद्यालय सीमा सुरक्षा बल दांतीवाड़ा ने 73 वें गणतंत्र दिवस को भौतिक एवं आभासी माध्यम से कोविड-19 के प्रोटोकॉल को ध्यान मे रखते हुए बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षाविद एवं सेवानिवृत जिला शिक्षा अधिकारी श्री भीखालाल व्यास ने ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की तथा देश के वीर सपूतों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय प्राचार्य डॉ. राकेश व्यास ने की।संगीत शिक्षिका रेशमा मेमन के निर्देशन में विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों के साथ उपस्थित समुदाय ने राष्ट्रगान और झंडा-गीत प्रस्तुत किया।


कार्यक्रम-प्रभारी व मंच-संचालिका प्रशिक्षित स्नातक शिक्षिका रेणु जाँगिड़ द्वारा बड़े उत्साह के साथ कार्यक्रम का संचालन किया गया। स्नातकोत्तर शिक्षक नमो नारायण मीणा और प्रवीण नोगिया द्वारा क्रमशः मुख्य अतिथि श्री भीखालाल व्यास एवं प्राचार्य डॉ. राकेश व्यास का हरित स्वागत किया।


विद्यालय प्राचार्य डॉ. राकेश व्यास की ओजस्वी वाणी में देशभक्ति की भावना ही मुखर रही। उन्होंने विद्यार्थियों को लगातार प्रगतिशील रहने और अपनी उपलब्धियों में निरंतर इज़ाफ़ा करने की प्रेरणा दी। स्नातकोत्तर शिक्षक गौतम जाँगिड़ ने अपने भाषण के माध्यम से संविधान की विशेषताएँ तथा गणतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों का उल्लेख किया।


मुख्य अतिथि श्री भीखालाल व्यास ने अपने सारगर्भित वक्तव्य में बताया कि हम सब मिलकर प्रयास करें तो देश फिर से जगत में विश्व गुरु कहलाएगा। उन्होंने अपने आर्शीवचन से बच्चों एवं शिक्षकों को प्रेरित किया।


कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्त्वपूर्ण तकनीकि योगदान शिक्षिका दिव्या जैमन, सरिता यादव शिक्षक जिगर अली, मीनेश कुमार, रोहित कुमार, मेहुल जोशी का रहा और सम्पूर्ण कार्यक्रम में लुभावनी साज-सज्जा कला शिक्षक भैरो प्रकाश चौधरी द्वारा की गई। शिक्षकों में प्रवीण नोगिया, दिलीप पारंगी, किंजल कापड़िया, दीपिका आचार्य, नंदलाल सोनी, रुपेश कुमार, नीलेश परमार, कृणाल मकवाना सहित समस्त शिक्षकगण का कार्यक्रम की कामयाबी में महत्वपूर्ण योगदान रहा।


वरिष्ठ शिक्षक नमो नारायण मीणा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी शिक्षकों का, प्राचार्य का, मुख्य अतिथि का एवं ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से जुड़े सभी विद्यार्थियों का कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।

Comments (0)
Add Comment