देवालय में बजते शंख की ध्वनि है बेटी…देवताओं के हवन यज्ञ की अग्नि है बेटी…खुश नसीब है वो जिनके आंगन में है बेटी…जग की तमाम खुशियों की जननी है बेटी…

खुशबू बिखेरते फूल है बेटी…

इंद्रधनुष का सुंदर रुप है बेटी…

सुरों को सुंदर बनाने वाली साज है बेटी…
हकीकत में इस धरती का ताज है बेटी…


बेटे भाग्य से होते हैं….. पर बेटियां सौभाग्य से होती है… बेटा अंश है तो बेटी वंश है… बेटा आन हैं तो बेटी शान हैं… लक्ष्मी का वरदान है बेटी, धरती पर भगवान है बेटी ।


आज बेटी दिवस बेटियों के प्रति अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों को पूरा करने का, संकल्प लेने का दिन है ।आज हमारी बेटियां हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर देश को गौरवान्वित कर रही है ।जरूरत है बेटियों को बेटे के समान प्यार और स्नेह देने की,इस प्यार को पाकर बेटियां ना केवल अपने माता पिता और परिवार बल्कि समाज और राष्ट्र का नाम और ज्यादा रोशन करेगी।
मुझे इतनी फुर्सत कहां कि तकदीर का लिखा देखूं।


बस अपनी बेटी की मुस्कुराहट देखकर समझ जाती हूं कि आज मेरी तकदीर बुलंद है।
डॉटर्स डे पर ब्यूरो चीफ जया श्रीमाली की विशेष रिपोर्ट बौद्धिक भारत के लिए…

Comments (0)
Add Comment