अगर आप गुजरात में गाड़ी चला रहे हैं और रोड के गड्ढों से परेशान हो रहे हैं तो चिंता करने की कतई आवश्यकता नहीं है। अगर आप थोड़ी सी भी जागरूकता दिखाएंगे तो दूसरी बार जब उसी रोड से गुजरेंगे तो आपको एक भी गड्ढा नजर नहीं आएगा।
सड़क एवं परिवहन मंत्री पूर्णेश मोदी के द्वारा चलाए गए एक अभियान के अंतर्गत मंत्रालय द्वारा जारी किए गए व्हाट्सएप नंबर 9978403669 पर आमजन से शिकायतें मांगी गई है। मंत्रालय द्वारा दिनांक 1 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक चलाए गए सड़क मरम्मत महा अभियान के तहत आम जनता से अपील की गई है कि वे टूटी फूटी रोड की लोकेशन कुछ तस्वीरों के साथ में जारी किए गए व्हाट्सएप नंबर पर भेजें। जिससे क्षेत्र के अधिकारियों को निर्देशित कर तुरंत कार्यवाही की जा सके।
भूपेंद्र पटेल सरकार की इस पहल से देश में अपनी चौड़ी व सपाट सड़कों के लिए मशहूर गुजरात, अन्य राज्यों के लिए एक बार फिर रोल मॉडल बन सकता है, वहीं विपक्ष ने इसे सरकार की विफलता बताया है।