रामलाल सोलंकी बौद्धिक भारत बड़वानी
भारतीय जनता पार्टी अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भुरिया की सहमति से एवं भाजपा जिला बड़वानी के जिला अध्यक्ष कमल नयन इंगले की अनुशंसा एवं भाजपा अजजा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ॰ रेलास सेनानी की अनुशंसा से बड़वानी मंडल अध्यक्ष के लिए सुभाष मेहरा को नियुक्त किया गया । सुभाष मेहरा की मंडल अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति पर जिला अध्यक्ष डॉक्टर रेलाश सेनानी ने शुभकामनाएं देते हुए उनसे आशा जताई कि वह संगठन का दायित्व अच्छे से निभाएंगे । सुभाष मेहरा के मंडल अध्यक्ष बनने पर बड़वानी ग्रामीण के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।