नारायणलाल सैणचा बौद्धिक भारत बेंगलूरू
मुम्बई: राजस्थान प्रवासी छत्तीस कौम संस्था की मिटींग का आयोजन भवानी शंकर भोलेनाथ मंदिर विरार में किया गया। सभा का शुभारंभ दीप प्रज्वलित से हुआ। आयोजित आम सभा में राजस्थान प्रवासी छतीष कौम संस्था विरार की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।आमसभा में सर्व सहमति से जयेश टी भायल को अध्यक्ष पद हेतु चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष महोदय ने सभी समाज बन्धुओ का धन्यवाद व आभार प्रकट किया। तत्प्रचात उपस्थित बन्धुओ ने कार्यकारिणी पदाधिकारियों का गठन किया गया। जिसमें उपाध्यक्ष खेताराम, जनवा उपाध्यक्ष रनछोड़ राम पटेल, सचिव शांतिलाल कोठारी, (जैन) सह-सचिव रतनलाल जनवा, कोषाध्यक्ष ओगड़राम सीरवी, सहकोषाध्यक्ष मदनलाल जाट, संगठन मंत्री ओमाराम पटेल, प्रचार मंत्री भरत सिंह राजपुरोहित कार्यकारिणी सदस्य राकेश खंडेलवाल कुमार, गुलाब राम माली, गणपत दास वैष्णव, प्रकाश सीरवी रामचन्द माली, महेंद्र सिंह झाला, भरत कुमार वैष्णव, रमेश जनवा, रमेश गुर्जर, छगनलाल परिहार, प्रकाश चौधरी को चुना गया। संस्था के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जयेश भायल ने शुभकामनाएं दी। भायल ने कहा कि आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी समाज कल्याण में कार्य करेंगी। धर्म संस्कार संगठन के लिए आप जरूर कर्तव्य से अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। जिनको भी पद मिला है आप उन पद की गरिमा बनाए रखेंगे एवं सबका साथ सबका विकास के मंत्र से आप समाज का विकास जरूर करेंगे। इस कार्यक्रम में बडी संख्या में राजस्थानी प्रवासी मौजूद रहे।