जनप्रतिनिधी और सांसद वादे करते है लेकिन निभाते नहीं
दिलीप बिरला बौद्धिक भारत बड़वाह
बड़वाह/ ग्राम भूलगाँव में चीतल नदी के उस पार जिन किसानों के खेत हैं उन्हें प्रतिदिन नदी की धारा पार कर अपने खेत देखने जाने की मजबूरी होती है नदी पार करने में हादसे भी होते हैं इस समस्या के समाधान का एक ही उपाय है कि यहां नदी पर पुल बना दिया जाए। और ग्राम में चीतल नदी के उस पार इस क्षेत्र के आधा दर्जन से ज्यादा गांवों के सैकड़ो किसानों की कृषि योग्य भूमि है। नदी पार कर खेती-किसानी के लिए प्रतिदिन जाना उनकी मजबूरी है। खेती के लिए किसानों को अपने जान की बाजी न लगानी पड़े, इसको लेकर आज तक कोई सार्थक पहल नहीं की गई है। किसानो को बैलगाड़ी से अपनी खेत से उपज लाने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। नदी के किनारे बसे गांवों के किसानों ने कपास और मिर्ची की फसल नदी के उस पार खेतों में बोई है। पुरुष-महिलाएं कपड़े ऊपर कर रोज नदी पार जाना पड़ता है और शाम को वापस घर आते है। पानी के कारण मजदूर भी खेत में काम करने नहीं जाते है। गांवों के किसानो ने एक पुल की मांग करते आ रहे हैं। सुरेश बिर्ला, गजानंद, दिलीप छलोत्रा, दुर्गाराम पठान, जगदीश, सुरेन, हुकुम पुनासिया, महेश आदि ने बताया कि हम लोग आए दिन जान जोखिम में डालकर नदी उस पार जाते हैं ।
कपड़े ऊपर कर निकलना पड़ता है महिलाओं को, शर्म आना चाहिए जन प्रतिनिधियों को – ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि हम रोज खेत में कम करने जाते है तो नदी पर करना पड़त है नदी में पानी कमर कमर तक बहता है तो हमारे कपड़े गिले हो जाते है कपड़े ऊपर करने में हमको शर्म आती अति है लेकिन सांसद और हमारे जन प्रतिनिधियों को शर्म नहीं आती है। वोट लेते समय झूठे वादे करके चले जाते है। इसके पहले भी सांसद नंदकुमार सिंह चौहान ने वादा किया था लेकिन निभाया नही है
जिम्मेदार बोले- ग्राम पंचायत सरपंच ने बताया की नदी के पुलिया इसके लिए में पत्राचार कर चुका हु जब भी शासन स्तर से स्वीकृति आयेगी हम कार्य करेंगे।
ग्राम पंचायत सरपंच कड़वाजी अहिरवाल
सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने बताया की में दिल्ली सांसद भवन आया हु आता हु। फिर दिखवाता हु। – खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल