पेंशनर्स एसोसिएशन सेगांव ने 9 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा

संजय जायसवाल बौद्धिक भारत सेगांव

सेगांव-मप्र पेंशनर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में तहसील ईकाई पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा तहसील कार्यालय में तहसीलदार मुकेश मचार को मुख्यमंत्री के नाम अपनी नौ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा सुबचंद चौहान जीवनलाल शर्मा राजाराम चौहान राजनाथ गुप्ता गुलाबसिह मंडलोई सखाराम वर्मा मीना जैन मंगतसिह क्षैत्रै रामकृष्ण वर्मा सोहन यादव भरत बारचे आदि मोजूद थे।ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है की पेंशनर्स को अन्य राज्यो की तरह 54 प्रतिशत की दर मंहगाई दर दी जाए मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ की धारा 49 अविलंब समाप्त की जावे व प्रदेश में पेंशनर्स के लिए आयुष्मान व स्वास्थ बीमा योजना लागू की जाए एवं पेंशनर्स को 79 की आयु में ही 20 प्रतिशत की दर वेतन वृद्धि की जावे। जैसी मांगे की गई।

Comments (0)
Add Comment