रिपोर्टर छोटू चौहान बौद्धिक भारत खंडवा
तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा शिवमहापुराण की कथा का वाचन रविवार से शुरू किया गया। जिसमें देश के अलग-अलग हिस्से से करीब 50 हजार लोग ओंकारेश्वर पहुंचे। इन सभी के रहने खाने और पार्किंग की व्यवस्था खंडवा जिला प्रशासन ने संभाली है। खंडवा एडिशनल एसपी राजेश रघुवंशी सहित 700 पुलिस जवान है। जो लगातार ड्यूटी कर रहे हैं। वहीं प्रशासन ने ट्रैफिक वन वे कर रखा है। श्रद्धालुओं को कथा स्थल तक पहुंचने के लिए मोरटक्का से आटो रिक्शा से जा सकेंगे। वहीं ओंकारेश्वर दर्शन कर आने वाले श्रद्धालुओं को सनावद होते हुए आगे पहुंच सकेंगे। पहले दिन कथा में मांधाता विधायक श्री नारायण पटेल एवं बड़वा विधायक श्री सचिन बिरला मंच पर नजर आए और भजन पर अपने समर्थको के साथ नाचते झूमते हुए नजर आए व्यवस्था के कारण आम जनता गर्मी से परेशान रही इतना ही नहीं जो पंडाल तक नहीं पहुंच पाए वह सड़क पर ही सड़क किनारे बैठकर दूर से कथा सुनते हुए नजर आए।