अनिल कुमार निगवाल बौद्धिक भारत निवाली
विद्या भारती मालवा खरगोन विभाग द्वारा,सरस्वती शिशु विद्या मंदिर निवाली में नवीन आचार्य विकास वर्ग के छटवे दिन करीब 80 नवीन आचार्य एवं घोष दल द्वारा नगर में पद संचलन नि काला गया यह संचालन नगर के प्रमुख मार्गों एवं चौराहे से होता हुआ श्री राम मंदिर पर समापन हुआ जिसमे नगर के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं पद संचलन पर पुष्पों की वर्षा कर स्वागत किया इस संचालन में खरगोन और बड़वानी जिले के नवीन आचार्य सहित खरगोन विभाग के विभाग समन्वयक आदरणीय महादेव जी यादव, कन्हैया सिसोदिया, मनोहर कुमावत, त्रिलोक सोनी, महेंद्र गोयल, भीमराव नरगावे, पंकज बंसल सहित अन्य विद्यालय के प्राचार्य प्रधानाचार्य एवं आचार्य गण समिति के सदस्य उपस्थित थे।