विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून पर्यावरण संरक्षण के लिए गायत्री परिवार कर रहा अथक प्रयास
मुकेश शर्मा बौद्धिक भारत खरगोन
कसरावद पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अखिल विश्व गायत्री परिवार युगतीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा वर्ष 2012 में वृक्ष गंगा अभियान शुरू किया गया था। इस अभियान के तहत पूरे देश में अभी तक करोड़ों वृक्ष लगाए जा चुके हैं। इसी अभियान से प्रेरणा लेकर गायत्री परिवार तहसील संगठन कसरावद के युवा प्राणवान कार्यकर्ताओं ने विगत एक दशक में तहसील क्षेत्र में लगभग 7500 से अधिक पेड़ खड़े कर दिखाए हैं। कुशवाह दंपति वृक्ष मित्र बनकर आज सारे नगरवासियों के लिए प्रेरणा के स्त्रोत बन गए हैं।