लाखो रुपए से बनी नाली की पोल खोल रहा जनपद पंचायत मोहखेड़ के अंतर्गत आने वाली प्रधानघोघरी ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी

बेबी सरयाम बौद्धिक भारत छिंदवाड़ा

ग्राम पंचायतों में नाली सीमेंट कांक्रीट निर्माण कार्य जनपद पंचायत मोहखेड़ की ग्राम पंचायत प्रधानघोघरी मे सरकार विकास को लेकर भले ही लाखों रुपए योजनाओं के नाम पर खर्च कर रही हो, लेकिन जमीनी हकीकत यही है की लाखों रुपए की राशि से किए जा रहे निर्माण कार्यों में जमकर बंदरबांट हो रहा है और निर्माण एंजेसियों द्वारा घटिया निर्माण किया जा रहा है जगह जगह से नाली टूट फूट होने लगी है और गिट्टी निकल रही है सिर्फ नाममात्र रेत ही रेत दिखाई दे रही है ग्राम पंचायत की योजनाएं कागजों पर तो तैयार की जाती हैं, लेकिन जब धरातल पर उतरती है तो पूरी की पूरी पानी में बह जाती हैं. इसका ताजा उदाहरण सामने आया है। ग्राम पंचायत प्रधानघोघरी के ग्राम मटियाडोह पहुंची जहां पर देखा गया एक महीने पहले नाली निर्माण गुणवत्ता पर सवाल खड़ा हो रहा है। वही जिस अधिकारी कर्मचारी को इस महत्वपूर्ण कार्य की मॉनिटरिंग की जिमेदारी दिया गया है। वे भी अपने कर्तव्यों के प्रति गंभीर नजर नहीं आ रहे है। कहि ऐसा तो नहीं की इस अधिकारी के देखरेख में नाली निर्माण में कमिशन का खेल रहा हो और तो और निर्माण कार्य स्थल पर किसी भी प्रकार से सूचना बोर्ड नही लगाया गया है। जबकि शासन द्वारा स्पस्ट निर्देश दिए है की निर्माण कार्य स्थल पर कार्य प्रारंभ होने से पहले नागरिक के लिए सूचना बोर्ड लगाया जाए ताकि आम जनता को पता चल सके की, कार्य में गुणवत्ताहीन मटेरियल वा नियमो को दरकिनार करते भारी लापरवाही बरती गयी. यहा तक कि कही अधूरी पड़ी हुई है. गुणवत्ताहीन नाली का निर्माण निर्माण एजेंसी द्वारा किया गया है। नाली निर्माण में नहीं ही स्टिमेंट के तहत बेस तैयार किया जा रहा है। राशि का बंदरबाट करने, सारे नियमो की धज्जियां उड़ाते हुए नाली निर्माण का कार्य किया है। जिससे नाली निर्माण की शासन ने किस काम के लिए कितना राशि स्वीकृत किए है। लाखो रूपये से बनी नाली भ्रष्टाचार कि पोल खोल रही है वही ग्रामीणो ने बताया कि एक महीने पहले ही नाली का निर्माण कार्य किया गया जो जगह-जगह से छतिग्रस्त हो गयी है. पूर्व में फर्जी बिल भुगतान को लेकर उठा था मुद्दा, जांच ठंडे बस्ते में बता दे प्रधानघोघरी पंचायत में इससे पूर्व भी सरपंच-सचिव द्वारा फर्जी बिलों का भुगतान किया गया था जनपद के अधिकारी के द्वारा कोई कार्यवाही नही की गयी आखिर क्या कारण जनपद पंचायत के अधिकारी इन बेपरवाह पर कार्यवाही करने की बजाय मौन बैठे हुए है जनपद पंचायत मोहखेड़ उपयंत्री से मीडिया के सवालो से बचते नजर आये जनपद पंचायत मोहखेड़ में पदस्थ उपयंत्री से सबंधित नाली सीमेंट कांक्रीट निर्माण कार्य को लेकर जब मीडिया ने उनसे चर्चा कि तो उन्होंने नाली की ना लागत और ना निर्माण कार्य को लेकर कोई अपना जवाब देने से बचते नजर आये. बहरहाल उपयंत्री की चुप्पी बताती है कही भी इस घटिया निर्माण कार्य संलिप्त तो नही है जिस कारण से वह कुछ भी कहने को तैयार नही है

Comments (0)
Add Comment