रामलाल सोलंकी बौद्धिक भारत बड़वानी
बड़वानी 03 जून 2024/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राहुल फटिंग के निर्देशन में 04 जून को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बड़वानी में की जाने वाली मतगणना हेतु नियुक्त कर्मचारियों की सुविधा कन्ट्रोल रूम बनाया गया है। इस कन्ट्रोल रूम का नंबर 9111783632 है। इस नंबर पर मतगणना कार्य में लगे कर्मियों के परिजन इमरजेंसी स्थिति होने पर फोन लगाकर जानकारी दे सकते है। उल्लेखनीय है कि आयोग के निर्देशानुसार मतगणना स्थल पर मोबाईल पूर्णतः प्रतिबंधित है। अतः मतगणना स्थल पर मोबाईल लेकर प्रवेश नही दिया जायेगा। इसलिए मतगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी उक्त नंबर को अपने घर पर देकर आये जिससे कि इमरजेंसी होने पर परिजन उनसे संपर्क कर सके।