मतगणना हेतु नियुक्त माईक्रो आर्ब्जवर को किया गया प्रशिक्षित

रामलाल सोलंकी बौद्धिक भारत बड़वानी

बड़वानी 01 जून 2024/गणना कक्ष में लगाई गई प्रत्येक गणना टेबल पर एक-एक माईक्रो आब्जर्वर को भी पदस्थ किया गया है । पदस्थ यह माईक्रो आर्ब्जवर सीधे भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त गणना प्रेक्षक के निर्देश पर कार्य करेंगे व निर्धारित जानकारी नियमानुसार भरकर सीधे प्रेक्षक को देंगे । लोकसभा निर्वाचन के दौरान जिले के चारो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में डाले गये वोटो की गिनती 04 जून को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बड़वानी में की जायेगी । मतगणना कार्य के निरीक्षण हेतु नियुक्त माईक्रो आर्ब्जवर को प्रशिक्षण का निरीक्षण करते हुये उक्त जानकारी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राहुल फटिंग ने दी। शनिवार को शहीद भीमा नायक शासकीय महाविद्यालय बड़वानी के रूसा हाल में आयोजित इस प्रशिक्षण में केन्द्रीय सरकार के ऐसे कर्मियो ने भाग लिया, जिन्हें मतगणना हेतु माईक्रो आर्ब्जवर नियुक्त किया गया है । प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियो को प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रायोगिक करके भी दिखाया गया कि किस प्रकार सीलबंद बेलेट यूनिट आयेगी । उस पर लगी सील का निरीक्षण किस प्रकार किया जायेगा व अभ्यर्थियो के नियुक्त मतगणना एजेंटो को भी दिखाया जायेगा । किस प्रकार बेलेट यूनिट में डाले गये वोटो की गिनती की जायेगी व उसका पत्रक तैयार कर सहायक रिटर्निग अधिकारी के माध्यम से टेबूलेशन हेतु भेजा जायेगा । प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियो के प्रश्नो-जिज्ञासाओ का समाधान भी प्रेक्षक एवं मास्टर ट्रेनर्स द्वारा किया गया।

Comments (0)
Add Comment