किसानों ने मंडी कर्मचारियों को बनाया बंधक मंडी गेट पर दिया धरना

छोटेलाल धीमान बौद्धिक भारत सनावद

सनावद-शहर की कृषि मंडी में पिछले दिनों कई किसानों के साथ करोड़ो रुपयों की धोकाधड़ी के बाद किसानों का भुगतान नहीं होने से गुरुवार को मंडी में नीलामी की सूचना मिलते ही पीड़ित किसान बड़ी संख्या मंडी पहुंचे। उन्होंने हंगामा कर मंडी की नीलामी रुकवा दिया। मंडी में मौजूद सचिव सहित अन्य कर्मचारियों को बंधक बना लिया। किसानों ने मंडी प्रबंधक से जल्द राशि दिलाने के साथ लिखित आस्वासन देने की मांग की। मंडी सचिव ने किसानों को 45 दिन में उपज की राशि देने का लिखित आस्वासन दिया। किसानों का कहना है कि 45 दिन पहले ही हो चुके है। अब इतने ओर दिन इंतजार नही कर सकते कपास ओर अन्य फसलों की बोइनी का समय है। हमे रुपयों की आवश्यकता है। किसानों का कहना है कि भुगतान मंडी बोर्ड अदा करे। शाम को छुट्टी के बाद किसानों ने महिला कर्मचारियों को जाने दिया। शेष कर्मचारियों को प्रशसनीय अधिकारियों के कहने के बाद छोड़ा गया। किसानों ने मंडी गेट पर ही खाना बनाया।किसान रात गेट पर ही बिताने के बाद सुबह फिर धरना देंगे। किसानों को एस डी एम ने लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्यवाही की बात कही। किसान अपनी मांग पर आड़े रहे उन्हें जल्द से जल्द उपज की राशि दिलाई जाये।

Comments (0)
Add Comment