ज्योतिर्लिंग दर्शन व्यवस्था प्रशासन के लिए बनी चुनौती

रिपोटर छोटू चौहान बौद्धिक भारत खंडवा

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने जमकर हंगामा किया। वीआईपी दर्शन प्रतिबंध होने के बावजूद वीआईपी के नाम पर रुपए देकर कर रहे थे श्रद्धालु दर्शन। जनरल लाइन में खड़े श्रद्धालुओं में भड़का आक्रोश जमकर हुई नारेबाजी। ज्योतिर्लिंग मंदिर परिसर में दर्शन व्यवस्था हुई ध्वस्त। वीआईपी दर्शन के नाम पर लूट, खसौट करने वाले दलालों की बल्ले बल्ले भीषण गर्मी के चलते दोनों झूला पुलों के मध्य लंबी लंबी कतारों में परिवार सहित खड़े रहते हैं श्रद्धालु। किसी भी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं चार से पांच घंटे धक्के खाने के बाद ज्योतिर्लिंग मंदिर परिसर में पहुंचते हैं वहां पर वीआईपी के नाम पर रुपए लेकर पहले दर्शन करने वालों को दूसरे रास्ते से करा दिये जाते है दर्शन। लेकिन जनरल लाइन वाले श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की एक झलक पाने के लिए तरसते देखे जा सकते हैं। कई श्रद्धालु दुखी और व्यथित होकर बिना दर्शन से वापस लौट जाते हैं आए दिन मंदिर अव्यवस्थाओं को लेकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Comments (0)
Add Comment