बड़वाह- रोड ओर साइड पटरी के बीच अधिक गैप होने से अक्सर होती रहती हैं घटनायें

छोटेलाल धीमान बौद्धिक भारत सनावद

बड़वाह- नया रोड बनने के बाद रोड से साइड पटरी इतनी निची हो गई की अक्सर वाहन चालक ओर वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो रहे है । नया रोड बनने के बाद से काटकूट फाटे से दादा दरबार तक रोड़ खतरनाक स्थिति में है। यह 27 नम्बर स्टेट हाइवे होने से सभी अधिकारियों का आना जाना इसी रोड़ से होने के बावजूद आज तक किसी का ध्यान इस ओर नही गया। यह समस्या किसी दिन गंभीर हादसे का कारण बन सकती हैं। रोड ओर पटरी के बीच इतनी गैप हो गई कि हर समय दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती हैं। गुरुवार शाम को भी इस रोड़ से गुजरने वाली एक कार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सामने दुर्घटना ग्रस्त हो गई जिसे अन्य वाहन से बांध कर निकाला गया। इसी तरह अक्सर ऐसी घटनाएं होती रहती हैं।इसके बाद भी इतनी गंभीर समस्या पर ध्यान नही दिया जा रहा है। नगर वासीयो का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या पे ध्यान दे तो इसका समाधान हो सकता हैं।

Comments (0)
Add Comment