30 तक घरेलू गैस की केवाईसी नहीं की तो बंद हो सकता है कनेक्शन

अनिल कुमार निगवाल बौद्धिक भारत निवाली

एलपीजी गैस कनेक्शन धारीओ को ई केवाईसी कर ना जरूरी है, ऐसा नहीं करवाने पर गैस सिलेंडर की रिफ़्लिंग रोक दी जाएगी,केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं ई केवाईसी करने की अंतिम तारीख 30मई कर दी हे I नगर में अभी तक 50% से अधिक घरेलू कनेक्शन के उपभोक्ताओं की ई केवाईसी करना शेष है अब o5दिन शेष बचे हैं इसलिए उपभोक्ताओं को ई केवाईसी करवाना होगा, भारत गैस के मैनेजर तरुण राठौर ने बताया कि उपभोक्ताओं को लगातार सूचना देना तथा ई केवाईसी के लिए संबंधित दस्तावेज कंप्लीट करने के लिए दो सप्ताह से लगातार हमारी ओर से प्रयास चल रहा है इसके लिए न केवल ऑफिस में ही नहीं जगह-जगह पर कैंप लगाकर सूचना दी जा रही है30 मई तक शासन ने ई केवाईसी करने के निर्देश दिए हैं इसके बाद उज्ज्वला योजना की 300 से ज्यादा रुपए की राशि व कनेक्शन पर भी पाबंदी लगने जैसा काम हो सकता है l इससे बचने के लिए सभी गैस कनेक्शन उपभोक्ता अपनी ई केवाईसी संबंधित दस्तावेजों को कंप्लीट कर ले गैस कनेक्शन धारी उपभोक्ताओं के कनेक्शन सुचारू से चले और उन्हें सब्सिडी का लाभ मिलता रहे इसके लिए 31 मई तक ई केवाईसी करना अनिवार्य है l अभी भी 50% से ज्यादा लोगों ने अपनी ई केवाईसी नहीं करवाइए है l

Comments (0)
Add Comment