छोटेलाल बौद्धिक भारत धीमान सनावद
सनावद-भीषण गर्मी के साथ साथ तापमान प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।भीषण गर्मी और तपिश के कारण लोगो का जीना मुहाल हो गया है।लोगो के साथ साथ पशु पक्षी भी गर्मी में बेबस नजर आ रहे है। सौंदर्य करण के नाम पर कई पेड़ो को काटा गया जिसका परिणाम लोगो को भुगतना पड़ रहा है। नगर का विगत रात्रि तापमान लग भग 31 डिग्री सेल्सियस रहा । भीषण गर्मी के चलते पंखे-कूलर , ए सी भी गर्मी को कम करने में मददगार नही रहे।मौसम के लगातार बदलने से कही धूप तो कही धूप -छाव के बीच गर्म हवा के थपेड़ो से लोगो का स्वस्थ बिगड़ रहा है। जिससे उल्टी दस्त का शिकार हो रहे हैं। शासकीय अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।भीषण गर्मी के कारण लोग बहुत जरूरी काम होने पर ही घर से निकल रहे हैं।