मुलठान तेज हवा आंधी बारिश के साथ में हुआ भारी नुकसान

मुकेश शर्मा बौद्धिक भारत खरगोन

कसरावद तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम मुलठान में अत्यधिक तेज हवा आंधी एवं बारिश के चलते कई घरों एवं मकानों के चद्दरे हवा आंधी की वजह ताश के पत्तो की तरह उड गए।

कई घरों में बारिश का पानी एवं आंधी की वजह से बहुत नुकसान हुआ साथ कई पेड़ धराशाई हो गए। साथ ही बिजली के खंबे भी गिर गए जिसकी वजह विद्युत प्रदाय ठप हो गया।

33 केवी के विघुत प्रदाय खंबो के गिरने के साथ ही आसपास के क्षेत्र में बिजली बंद होने की संभावना है साथ ही अत्यधिक हवा आंधी की वजह से कोई भी जनहानि नही हुई। किंतु अत्यधिक हवा आंधी की वजह से कई घरों के चद्दर एवं घरो पानी की वजह से अधिक नुकसान हो गए।

साथ ही गोगावा के मुख्य मार्गो के साथ ही ग्राम किरगांव के भी मुख्य मार्गो पर भी बड़े बड़े पेड़ गिर गए जिसकी वजह से यातायात प्रभावित हो रहा है। वही कई किसानों के खेतों के साथ ही ग्राम में भी कई स्थानों पर कई पेड़ धराशाई हो गए। साथ की कई किसानों के मवेशियों के लिए चारा भी नुकसान हो गया। एवं खलियान एवं बड़ों में बंधे मवेशियों की भी जान बाल बाल बची।

Comments (0)
Add Comment